पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सदर एवं चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचा एफओबी का जागरूकता रथ
मास्क का हुआ वितरण, कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने के लिए स्थानीय भाषा में किया गया जागरूक
भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, डालटनगंज द्वारा निकाला गया जागरूकता रथ 23 जनवरी, रविवार को तीसरे दिन पलामू जिले के सदर प्रखंड एवं चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचा। इसके माध्यम से स्थानीय भाषा में लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। गाड़ी में लगे बैनर पोस्टर का जरिये कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने, मास्क लगाने, उचित दूरी बनाने, हाथों को सैनिटाइज करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता रथ में लगे साउंड सिस्टम से *सुना काका काकी लगवाई लेवा वैक्सीन....;* आदि स्थानीय भाषा के गीतों से लोगों को वैक्सीन लेने की अपील की गई। विज्ञापन
क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो डालटनगंज की ओर से पलामू के शाहपुर में लोगों के बीच *मास्क का भी वितरण* किया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर ने मास्क वितरण करते हुए लोगों को मास्क पहनने, उचित दूरी बनाकर रहने, कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने, 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को टीकाकरण कराने, बुजुर्गों को एहतियाती डोज लेने एवं ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचने के लिए जरूरी उपायों को बताया। क्षेत्रीय प्रचार सहायक मनोज कुमार लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम किसान योजना के तहत किसान कल्याण एवं ग्रामीण समृद्धि आदि योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विदित हो कि क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा कोविड जागरुकता रथ 21 जनवरी को रवाना किया गया है। पलामू प्रमंडल के आयुक्त जटाशंकर चौधरी, पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, प्रभारी सिविल सर्जन-सह-जिला कुष्ट निवारण पदाधिकारी डॉ. एमपी सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर एवं डीपीएम दीपक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किये जाने के बाद से यह रथ प्रखंड, पंचायत एवं गांवों में घूमकर लोगों को जागरूक कर रहा है। यह रथ 10 दिनों तक घूम-घूमकर लोगों को जागरूक करेगा।
Comments
Post a Comment