पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
छतरपुर के कौशल नगर स्थित राज्य का पहला निजी पार्क परिसर से पर्यावरणविद ने किया अपनी जन्म भूमि से कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ
- 500 से अधिक जरूरतमंदों के बीच इस बार कंबल वितरण का है लक्ष्य
पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर स्थित मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी पार्क में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत निशुल्क कंबल वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कंबल वितरण के 46 वें वर्ष पर ग्रामीणों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाते हुए पर्यावरणविद ने अपनी निजी खर्चों पर जरूरतमंदों एवं अभावग्रस्त लोगों के बीच 500 से अधिक कंबल वितरण करने के लक्ष्य के साथ इस पुनीत अभियान का शुभारंभ किया।
कंबल वितरण से पूर्व पर्यावरणविद कौशल ने कहा कि विश्व की छह बड़ी समस्याओ में शुमार पर्यावरण, प्रदूषण, आतंकवादी, जल संकट, बेरोजगारी, और गरीबी एक बड़ी समस्या है । इसका निदान केवल सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता इसमें सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा तभी हम इन समस्याओं का सामना कर इसपर काबू पा सकते हैं। विज्ञापन
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल की ओर से सामाजिक दायित्वों के तहत निजी खर्चों पर छह अभियान चलाए जाते हैं। जिसमें 55 वर्षों से निशुल्क पौधा वितरण सह रोपन,46 वषो से पर्यावरण धर्म पर गोष्टी और इसी के तहत पर्यावरण धर्म के चौथा मूल मंत्र में 45 वर्षों से वनों पर रक्षाबंधन एवं दूसरा मूल मंत्र जनसेवा के तहत 45 वर्षों से गरीबों के बीच कंबल एवं अंग वस्त्र का वितरण किया जाता है। इतना ही नहीं इसी सामुदायिक सेवा के तहत लावारिस बच्चे ,बूढ़े, दुर्घटनाग्रस्त लाचार, बीमार को सेवा करना भी प्राथमिकता में शामिल हैं। यही कारण है कि एक छोटे से गांव डाली बाजार में जन्मे पर्यावरणविद कौशल की कामयाबी का परचम और पहचान पूरे देश के साथ विदेशों में स्थापित हो चुका है।
दुनिया के तीन महान सपूत संत मदर टेरेसा, बिल ग्रेट, और महात्मा गांधी के जीवनी के साथ-साथ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल की जीवनी की भी पढ़ाई बच्चों को सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा छह एवं आठ पिछले 2010 से होती आ रही है। उस पुस्तक के लेखक अमेरिका के नींल ओ ब्रेन बेली ओ ब्रेन एवं भारत के अंजना सा और उर्मिला राय हैं । कंबल वितरण अभियान में उप मुखिया अफजल अंसारी, रामजी प्रसाद, विनोद यादव, सुचित कुमार जायसवाल, जुबेर अंसारी, बसीर अंसारी, शिवनाथ राम, बाबूराम, महावीर भुइयां , राजेश्वर विश्वकर्मा, नगाड़ा अंसारी,अमरेंद्र रामदेव आदि शामिल थे।
Comments
Post a Comment