पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में 5 ऑटो चालकों के बीच सांकेतिक रूप से लर्नर लाइसेंस का का वितरण किया.इस अवसर पर पांचों ऑटो चालकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 200₹ भी दिये गये. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन व ट्रैफिक प्रभारी रूद्रनंद सरस उपस्थित थे.
सभी ऑटो चालकों को आसानी एवं सुलभता पूर्वक लाइसेंस उपलब्ध करवाने आगामी 21 जनवरी को लगाया जायेगा मेगा कैम्प
जिले के वैसे ऑटो चालक जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है वैसे सभी चालकों को डीएल उपलब्ध करवाने हेतु जीएलए कॉलेज में आगामी 21 जनवरी को विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा साथ ही लाइसेंस बनवाने के पश्चात सभी ऑटो चालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी.विज्ञापन
जिले के अधिकांश ऑटो चालकों के पास लाइसेंस नहीं:एसपी
जिले के ऑटो चालकों को लाइसेंस निर्गत किये जाने के संबंध में एसपी ने बताया कि पलामू पुलिस सभी ऑटो सभी चालकों का पहचान पत्र निर्गत करने की योजना पर काम कर रही थी इसी वक्त संज्ञान में आया कि अधिकांश ऑटो चालकों के पास तो अपना लाइसेंस ही नहीं.पुलिस की ओर से चलाए गये अभियान में कई ऑटो चालक इतने संपन्न भी नहीं की वो फाइन भर पाएं.पुलिस द्वारा पूछे जाने पर ऑटो चालकों द्वारा बताया गया कि वो कई बार लाइसेंस बनवाने हेतु प्रयास किए लेकिन लंबी कागजी प्रक्रिया के वजह से नहीं बन पाया.वहीं कई बार दलाल किस्म के लोग लाइसेंस बनवाने हेतु अधिक पैसे की मांग करते थे.एसपी श्री सिंहा ने बताया कि यह सब जब उनके संज्ञान में आया तो वो परिवहन पदाधिकारी से बात कर ऑटो चालकों के लिये विशेष व्यवस्था करने की बात कही जिसके बाद आज 5 चालकों को सांकेतिक रूप से लाइसेंस दिया गया.
ड्राइविंग लाइसेंस होने से ऑटो चालकों को होगा कई तरह का फायदा:एसपी
इस अवसर पर बोलते हुए एसपी ने कहा कि ऑटो चालकों का अपना लाइसेंस हो जाने से कई तरह के फायदे होंगे.लाइसेंस नहीं होने पर दुर्घटना होने की स्थिति में चालक को कानूनी रूप से कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है जो अब नहीं होगा साथ ही वो पुलिस के चेकिंग से बचने हेतु पुलिस से लुकाछिपी करने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी.एसपी ने ऑटो चालकों को आर्थिक सहयोग देने हेतु व्यवसायी सह सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानशंकर जयसवाल,रामनरेश,एवं दीपक लाल को धन्यवाद दिया.
पुलिस अधीक्षक के इस पहल का स्वागत:डीटीओ
जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के पहल से यह विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है.एक नियमित प्रक्रिया को मिशन मोड में कैसे संपादित किया जाए यह पुलिस अधीक्षक के इस कदम से सीखा जा सकता है.यह अभियान पूरे परिवहन कार्यालय के लिए मनोबल बढ़ाने का काम करेगा. कोविड गाइडलाइंस के तहत फेज वार ऑटो चालकों का लाइसेंस निर्गत किया जाएगा.इस मौके पर सभी ऑटो चालक की चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी.सभी एक सुर में जिला प्रशासन को धन्यवाद देते नजर आये.
Comments
Post a Comment