पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
विज्ञापन
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डाल्टेनगंज-झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय मेदिनीनगर में जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के साथ जे एम एम नेता अविनाशदेव ने 73 वें गणतन्त्र का तिरंगा फहराया। इस मौके पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्यों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की जमघट लगी। लोगों में बड़ा ही उत्साह का माहौल दिखा जो भविष्य के लिए पार्टी हित में शुभ संकेत है। जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम को बड़े ही शानदार तरीके से प्रबंधन व सजावट किया था जिसमें भारत माँ के आदमकद तस्वीर बड़ा ही आकर्षक व भव्यता प्रदान कर रहा था। जनभावना को देखते हुए अपने संबोधन में अविनाशदेव ने कहा देश की जो वर्तमान हालात है उसमें गणतंत्र ख़तरे में है। सिधु कनु, नीलाम्बर पीताम्बर,शहीद तिलका मांझी,बीर बुधु भगत,भगवान बिरसा के सपनों का भारत आज तक नहीं बना। जल जंगल जमीन पर कॉरपोरेट घराने के लिए लूट का मंडी सजा है, आदिवासी स्मिता पर हमले जारी है,मौब्लिंचग,पलायन,महिला हिंसा बढ़ा है। संविधान बदलने पर लोग आमादा है, राष्ट्रीय सम्पति उद्योगपतियों के निजी हाँथो बेचा जा रहा है हम कैसे कहें लोकतंत्र सुरक्षित है।कोरोना में मजदूर हजारों मील पैदल चल भूख से तड़पते घर वापस हो रहे थे तब अडानी अम्बानी के ख़ज़ाने में बढ़ोतरी हो रही थी। हम कैसे कहें गण का तंत्र ठीक है? हाँ हम कहेंगे की हमारी सरकार हवाई चप्पल वाले कि हवाई जहाज से सुरक्षित घर पहुंचाने का काम किया है दुगुना राशन दिया जीवन व जीविका दोनों पर ख्याल रखी क्योंकि हेमन्त हैं तो हिम्मत है।दिशोम गुरुजी पूरी जिंदगी आहूत कर दिये गणतंत्र को गढ़ने में तब जाकर कुछ कुछ फ़िजा बदला है नहीं तो आज भी गिद्ध नज़र लगाए हुए हैं इसलिए हम सबों की जवाबदेही है गणतंत्र को हिफ़ाजत से रखें नहीं तो कल से रोने पर भी बंदिश लगेगी।विज्ञापन
Comments
Post a Comment