पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार ने सेमी लॉकडाउन को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार ने सेमी लॉकडाउन को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है. पाबंदियां पूर्व की तरह लागू रहेंगी. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा 15 जनवरी तक कई पाबंदियां (सेमी लॉकडाउन) लगाई गई थीं. इन पाबंदियों को अब 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है. आपको बता दें कि कल शुक्रवार को ही आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह बैठक स्थगित हो गयी थी.झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते हालात को देखते हुए 3 जनवरी को हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में कई तरह की पाबंदियां लागू की थीं. 15 जनवरी 2022 तक ये पाबंदियां लागू हैं यानी आज इसकी आखिरी तारीख है. इसको देखते हुए आज शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन ने बैठक कर सेमी लॉकडाउन को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है. इस दौरान पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी.इन चीजों पर लगे हैं प्रतिबंधविज्ञापन
- स्कूल- कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगे, लेकिन इन संस्थानों में 50 फीसदी क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे.
- स्टेडियम, आउटडोर, इंडोर, पार्क, जिम, जू, स्विमिंग पुल, पर्यटन स्थल बंद रहेंगे.
- मॉल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे.
- दुकानें रात आठ बजे तक ही खुली रहेंगी.
- सिर्फ बार, रेस्टोरंट और दवाई दुकान नार्मल टाइम तक खुले रहेंगे.
- सरकारी और निजी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता पर काम होगा.
- बायोमैट्रिक सिस्टम बंद होगा.
- हाट और बाजार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुले रहेंगे.
- शादी और अंत्येष्टि में 100 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है.
- आउटडोर आयोजन में अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे.
- इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50 फीसदी या 100 दोनों में से जो कम हो क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे.
Comments
Post a Comment