पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
अज्ञात चोरों के द्वारा किया गया चोरी कोई सुराग नहीं
औरंगाबाद -मेदनीनगर मुख्य पथ एनएच 98 कंडा बस स्टैंड समीप सोमवार को बीती रात्रि मे कंडा निवासी मनोज प्रसाद गुप्ता के जे एच ओ थ्री एल 8119 पैशन प्रो मोटरसाइकिल के अज्ञात चोरों के द्वारा घर के सामने से खड़ी चोरी कर लिया गया। विज्ञापन
घटना तब घटी जब मनोज प्रसाद के पुत्र के द्वारा 11 बजे रात्रि में घर के सामने अपने पैशन प्रो गाड़ी के खड़ा कर हैंडल लॉक किया और दरवाजा बंद कर घर में शो गया । इस बीच करीब दो बजे किसी काम से बाहर निकला तो देखा गया कि बाइक नही है । तब से बाइक की खोज जारी किया । लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला है । घटना की सूचना मंगलवार को सुबह नावा बाजार थाना प्रभारी लालजी यादव को दिया गया । सुचना मिलते ही एएसआई प्रदुम्न पासवान रामप्रवेश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल को निरीक्षण किया और अज्ञात चोर को पकड़ने के लिए गस्ती अभियान तेज किया गया ।
उक्त मौके पर कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
Comments
Post a Comment