पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
गढ़वा जिले के भंडरिया इलाके में रहने वाली आदिम जनजाति (कोरवा) नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आयी
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू : गढ़वा जिले के भंडरिया इलाके में रहने वाली आदिम जनजाति (कोरवा) नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आयी है. बीमार बहन को खाना देने आई नाबालिग को अपना हवस का शिकार बनाया गया. कि
शोरी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किशोरी अभी बात करने की स्थिति में नहीं है. उसके स्वास्थ्य में सुधार होने पर पुलिस उससे घटना की विस्तृत जानकारी लेगी. पुलिस इसकी प्रतिक्षा में है. नाबालिग की उम्र 12 वर्ष है.
बताया जाता है कि भंडरिया इलाके में रहने वाली आदिम जनजाति किशोरी अपनी बहन-बहनोई से मिलने चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा में आयी थी. सेमरा में ईंट भट्ठे पर उसकी बहन-बहनोई काम करते हैं. यहां आने पर उसे पता चला कि उसकी बहन बीमार हो गयी है और उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर में बेलवाटिका इलाके में डा. राजेश के क्लिनीक सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गत 9 दिसम्बर को नाबालिग लड़की सेमरा स्थित ईंट भट्ठे के बोलेरो से खाना लेकर अपनी बहन के पास आयी थी. जिस बोलेरो से वह अपनी बहन के पास आयी थी, उसके चालक सेमरा निवासी राहुल यादव और उसके साथी रामसेवक यादव पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है. घटना मेदिनीगर से सेमरा जाने के दौरान हुई.
गत 10 दिसम्बर को जब नाबालिग लड़की की हालत खराब हो गयी तो आनन फानन में उसे इलाज के लिए शुक्रवार की देर रात मेदिनी राय मेडिकल कॉलज अस्पताल में भर्ती कराया गया. मेदिनीनगर के एसडीपीओ के. विजय शंकर ने पत्रकारों को बताया कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. लड़की अच्छे से बात नहीं कर रही है. जिस बोलेरो से मेदिनीनगर आयी थी, उसके चालक एवं एक अन्य पर दुष्कर्म का आरोप है. मामले की छानबीन तेज की गयी है.
Comments
Post a Comment