पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदनीनगर
दीपक तिवारी
+91 79 7988 6793
झारखंड के CM हेमंत सोरेन के आगमन से पहले ही प्रशासन ने कई युवाओं को नजरबंद कर दिया। कुछ को CM के कार्यक्रम से पहले थाने में बिठा कर रखा गया तो कुछ को घर में ही हाउस अरेस्ट किया गया। वहीं कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया है कि उन्हें पुलिस ने शहर छोड़कर जाने के लिए कहा है।
सरकार गठन के दो साल बाद हेमंत सोरेन पलामू पहुंचे थे और इस मौके पर विरोध के स्वर को दबाने के प्रयास से युवाओं में आक्रोश है। छात्र नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकारी है लेकिन प्रशासन ने पावर का रॉब दिखाकर उसे कुचलने की कोशिश की है।
इतना ही नहीं कार्यक्रम स्थल पर काले रंग के कपड़े के साथ किसी को एंट्री नहीं दी जा रही थी। मफलर से लेकर काले रूमाल तक की सख्त जांच की जा रही थी। एंट्री से पहले उन्हें या तो उसे फेंकने के लिए कहा जा रहा था या बाहर ही रोक दिया जा रहा था।
प्रतियोगी परीक्षा से हिन्दी हटाने का छात्र कर रहे हैं विरोध
कुछ महीनों पहले झारखंड सरकार ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के प्रतियोगी परीक्षाओं से हिंदी, भोजपुरी, मगही को अलग कर दिया था। इसे लेकर CM हेमंत सोरेन के पलामू आगमन को लेकर कई छात्र नेताओ ने विरोध दर्ज किया था। कुछ ने काले कपड़े दिखाने का भी ऐलान किया था।
युवा भाजपा नेता आशीष भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति कर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री को पलामू आने से पहले पलामू के बारे में एक बार अवश्य सोचना चाहिए
यह देख पलामू पुलिस इन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया
AISF छात्र नेता ने वीडीयो जारी कर जताया विरोध
AISF के छात्र नेता विदेशी पांडेय को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। विदेशी पांडेय ने वीडियो जारी कर कहा कि लोकतंत्र में सबको अपना विरोध और प्रदर्शन करने का अधिकार है। पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया है। वहीं आपसू से जुड़े अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उन्हें थाना बुलाकर बैठा लिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह से युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है।
Comments
Post a Comment