पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
1002 मामलों का हुआ ऑनस्पॉट निष्पादन
जिले के पाँच प्रखंडों के पाँच पंचायतों में आठ दिसंबर को "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए और इसमें आने वाले ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। शिविर में 3442 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1002 मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया।
जिले में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत बुधवार को पाटन के रजहारा पंचायत, मनातू के नवडीहा पंचायत, सतबरवा के रबदा पंचायत, पांकी के करार पंचायत,हैदरनगर के मोकहरकला पंचायत, विश्रामपुर के घासीदाग पंचायत, छत्तरपुर के रुदवा पंचायत, हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 08 तथा हरिहरगंज नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 07 में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का निरीक्षण संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा जिले से आये अधिकारियों ने किया। पंचायत स्तरीय शिविर का उद्देश्य है कि सरल रूप से योजनाओं की जानकारी आमजनों को मिले। इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। उनकी शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया। इसके अलावा जिला,प्रखंड स्तर पर लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके जरिए आमजनों द्वारा राशन कार्ड, पेंशन,पशुधन योजना,सुकन्या योजना,मातृ वंदना योजना,आय प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र,राजस्व,लगान रसीद,दाखिल-खारिज आदि से संबंधित आवेदन लिए गए। आवेदनों पर तय समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित स्टॉल विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आमजनों की समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।विज्ञापन
दिनांक 09 दिसम्बर को 5 प्रखंडों में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम
जिले में गुरुवार को नावाबाजार के तुकबेरा पंचायत, नीलाम्बर-पिताम्बरपुर के ओरियाकला पंचायत, मोहम्मदगंज के भजनिया पंचायत, हुसैनाबाद के पोलडीह पंचायत तथा छत्तरपुर के मुरुमदाग पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Comments
Post a Comment