पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सरकार की द्वितीय वर्षगांठ पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने समीक्षा बैठक की.बैठक में तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों समेत अन्य विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया.बैठक में उपायुक्त ने सरकार के द्वितीय वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में योजनाओं का शिलान्यास,उद्घाटन व परिसंपत्तियों के वितरण सहित अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली.उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, परिसंपत्तियों का वितरण व अन्य गतिविधियों से संबंधित रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया ताकि सभी कार्यक्रम को सही तरीके से किया जा सके.जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों से संबंधित स्टॉल लगाने,आमजनों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने व योजनाओं को लेकर जागरूक करने को लेकर निर्देशित किया.बैठक में उप विकास आयुक्त,नजारत उप समाहर्ता,सदर अनुमंडल पदाधिकारी,विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक, कृषि पदाधिकारी,समेत अन्य उपस्थित थे.विज्ञापन
Comments
Post a Comment