पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नवंबर माह लगभग 3.5 लाख मामले सामने आए दंडस्वरूप 20 करोड़ से भी अधिक का रेल राजस्व हुआ प्राप्त
पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके । ऐसे यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है।
महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा द्वारा समय-समय पर उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्देश जारी किया जाता रहा है कि बिना टिकट अथवा उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों पर कड़ी निगाह रखी जाए ताकि उचित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े ।विज्ञापन
इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है । नवम्बर, 2021 में बिना टिकट यात्रा के कुल 03 लाख 49 हजार 340 मामले सामने आए जिससे जुर्माने के रूप में 20 करोड़ 10 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ । विदित हो कि कोविड काल के पूर्व नवंबर, 2019 की तुलना में नवंबर, 2021 में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा एवं दंडस्वरूप प्राप्त होने वाला राजस्व क्रमशः 3.05 प्रतिशत एवं 40.67 प्रतिशत अधिक है ।
इस दौरान दानापुर मंडल में 91.50 हजार लोगों को बिना टिकट/उचित प्राधिकार के पकड़ा गया जिनसे दंडस्वरूप लगभग 05 करोड़ 42 लाख रूपए रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ । इसी तरह सोनपुर मंडल में 58.89 हजार लोगों से 03.38 करोड़ से अधिक रूपए, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 48.50 हजार लोगों से 02.70 करोड़ रूपए, समस्तीपुर मंडल में 94.19 हजार लोगों से 06.16 करोड़ तथा धनबाद मंडल में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए 56.27 हजार लोगों से 02.42 करोड़ से अधिक की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ ।
विदित हो कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट चेकिंग एवं बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी ।
पूर्व मध्य रेल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा टिकट/उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें । साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करें ।
(राजेश कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
Comments
Post a Comment