पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार"कार्यक्रम के तहत छत्तरपुर के सिलदाग पंचायत में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार"कार्यक्रम के तहत छत्तरपुर के सिलदाग पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया.राज्य सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर लगाये गये इस शिविर में पेंशन,जमीन,कृषि, प्रधानमंत्री आवास योजना, के.सी.सी,मनरेगा,निबंधन व जन वितरण प्रणाली सहित अन्य स्टाल लगाये गये.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी मेघा भारद्वाज उपस्थित रहीं.उन्होंने शिविर में दीदी बाड़ी योजना के 10 लाभुकों को 7 तरह के सब्जी के बीज उपलब्ध कराये गये साथ ही 120 लोगों से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया साथ ही 10 लाभुकों के बीच धोती,साड़ी व लुंगी का भी वितरण किया गया.मौके पर उप विकास आयुक्त ने स्टॉल का निरीक्षण करते हुए शिविर में मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया एवं लोगों से अपना आवेदन संबंधित स्टॉल में देने की अपील की.कार्यक्रम में बीडीओ अशोक कुमार,अंचल अधिकारी मुदस्सिर मंसूर,मुखिया,स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोग उपस्थित थे.विज्ञापन
शुक्रवार को इन प्रखंडों में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जिले में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत शनिवार को हैदरनगर के बरडंडा,हुसैनाबाद के बेनीकला, हरिहरगंज के तुरी,पड़वा के मुरमा,व छत्तरपुर के सिलदाग में पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया.
दिनांक 5 दिसंबर को 5 प्रखंडों में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम
जिले में रविवार को चैनपुर के कोशियारा,पाटन के शोले,तरहंसी के मंझौली-2,लेस्लीगंज के साँगबार व पांकी के माड़न में शिविर का आयोजन किया जायेगा.
Comments
Post a Comment