पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पाटन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राजहरा में आपके अधिकार - आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा पंचायत के 12 सखी मंडल को 1-1 लाख रुपए का कैश क्रेडिट लिंकेज,योग्य लाभुको को जॉब कार्ड,धोती - साड़ी,कंबल इत्यादि का वितरण किया गया.शिविर में मेडिकल टीम द्वारा दवा का वितरण तथा कोरोना का टिका दिया गया. विज्ञापन
जनसंपर्क विभाग द्वारा राजहरा में लगायी गयी प्रदर्शनी
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार को पाटन के राजहरा में मेला सह प्रदर्शनी लगायी गयी.
इसके माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही को योजनाओं जानकारी दी गयी.पलामू प्रमंडल के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आनंद ने बताया कि सरकार द्वारा गरीबी उन्मूलन को लेकर कई तरह की कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है.उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में आम लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं.इसी के मद्देनजर आपके अधिकार, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है.उन्होंने बताया कि इस मेला सह प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना,सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना,फूलो-झानो आशीर्वाद योजना,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना,अति कुपोषित बच्चों के लिए कुपोषण उपचार केंद्र,महिलाओं की दक्षता एवं उद्यमिता विकास के लिए प्रशिक्षण सहित कई योजनाएं एवं कार्यक्रम की जानकारी लोगों को दी जा रही है.
Comments
Post a Comment