पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नगर आयुक्त के अनुरोध पर अधिसंख्य दुकानदारों ने स्वत: हटाया दुकान
नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त ने नावाटोली तालाब का किया निरीक्षण
शहर के नावाटोली तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल शुरू कर दी गई है। साथ ही विशेष अभियान के तहत तालाब की व्यापक साफ-सफाई कराई जा रही है। तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं साफ- सफाई को लेकर आज मेदिनीनगर नगर निगम की नगर आयुक्त समीरा एस एवं उप नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह ने तालाब का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तालाब क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। वहीं पदाधिकारियों ने अवैध रूप से तालाब क्षेत्र में दुकान लगाने वालों से स्वयं भी दुकान हटाने का निर्देश दिया। साथ ही तालाब में गंदगी नहीं फेंकने की नसीहत दी गई। नगर आयुक्त के अनुरोध पर अधिसंख्य दुकानदारों ने स्वत: भी अपनी दुकान को हटाया। वहीं पुनः दुकान नहीं लगाने का वचन दिया।
नगर आयुक्त समीरा एस ने कहा कि अभियान के तहत तालाब की साफ-सफाई कराई जा रही है। इसे बनाये रखने में आसपास के लोगों की सहयोग अपेक्षित है। तालाब में गंदगी फेंकने से प्रदूषण होगा, जिससे आसपास के जलस्रोतों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। विज्ञापन
उप नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि तालाब की साफ- सफाई रखने में तालाब के आसपास रह रहे लोगों की महती भूमिका है। उन्होंने अपील किया कि किसी तरह की गिला या सुखा कचरा या अन्य अपशिष्ट पदार्थ तालाब में न डालें या उसके इर्द-गिर्द न फेंके, जिससे गंदगी या जल प्रदूषण का खतरा बढ़ें। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम की ओर से अभियान के तहत तालाब की पुनः सफाई कराई जा रही है। साथ ही इसे अतिक्रमण मुक्त भी कराया जा रहे है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे लोगों से कहा कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें, जिससे उन्हें भी परेशानी हो। निरीक्षण के दौरान मेदिनीनगर नगर निगम के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment