पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के राजहारा पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया.राज्य सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर लगाये गए इस शिविर में पेंशन,जमीन,कृषि,प्रधानमंत्री आवास योजना,के.सी.सी,मनरेगा व जन वितरण प्रणाली सहित अन्य स्टाल लगाए गए.बीडीओ द्वारा अधिक से अधिक लोगों को शिविर में आने को लेकर लगातार प्रचार-प्रसार कराया गया था.कार्यक्रम के दौरान काफी भीड़ देखने को मिली.कार्यक्रम में बीडीओ,जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
सोमवार को इन प्रखंडों में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जिले में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार"कार्यक्रम के तहत सोमवार को हैदरनगर के विलासपुर पंचायत,पड़वा के गाड़ीखास पंचायत,चैनपुर के सेमरा पंचायत, पाटन के कसवाखाड़ पंचायत, नीलाम्बर-पिताम्बरपुर के राजहरा पंचायत तथा पांकी के नौडिहा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया.विज्ञापन
दिनांक 21 दिसंबर को 5 प्रखंडों में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम
जिले में मंगलवार को हुसैनाबाद के कुर्मीपुर,चैनपुर के न्यूरा,तरहंसी के कसमार,पांकी के लोहरसी,एवं छतरपुर के मड़वा पंचयात में शिविर का आयोजन किया जायेगा.
Comments
Post a Comment