पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नीलांबर-पीतांबरपुर के कुराइन पतरा पंचयात में लगा शिविर,30 मिनट में दिव्यांग महिला का पेंशन हुआ स्वीकृत
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले में शिविर लगाकर लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है.इसी क्रम में शुक्रवार को नीलांबर-पीतांबरपुर के कुराइन पतरा पंचयात में शिविर लगाया गया.शिविर में नीलांबर-पीतांबरपुर के बीडीओ,जिप अध्यक्ष प्रभा देवी, प्रखंड प्रमुख रमेश राम,मुखिया बालदेव साव समेत अन्य उपस्थित थे.
शिविर में ऑन स्पॉट 15 से अधिक लोगों का वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया गया.शिविर में ऑन स्पॉट हुए पेंशन स्वीकृति के पश्चात वृद्ध महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी.मौके पर एक लाभुक बेचैनी देवी ने कहा कि बिना कोई झाल- झंझट,बिना केकरो एक पैसे देले तुरंते पेंशन बन गइल.बीडीओ कवन त ऐगो कागजों देले हत,कहलन की अगिला महीना से हमर खाता में पैसा आजाई.ई शिविर से हमरा बहुत फायदा मिलल पेंशन मिले लगी राशन त मिलते बा.सरकार के बहुत धन्यवाद.विज्ञापन
पेंशन के लिये 3 साल से दौड़ रही थी दिव्यांग महिला,शिविर में 30 मिनट के भीतर हुआ स्वीकृत
शिविर में एक दिव्यांग दंपति पहुंचे.महिला को दिव्यांगता पेंशन का लाभ लेना था लेकिन कई प्रयासों के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था.यह सुनते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने संबंधित महिला का आधार कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेकर फौरन एंट्री करा 30 मिनट के भीतर महिला का पेंशन स्वीकृत कर दिया गया.इसी तरह 18 लोगों ने पूर्व के शिविर में अपना ग्रीन राशन कार्ड को पीएच कार्ड में तब्दील करने को लेकर आवेदन दिया था जिसे 24 घँटे के भीतर पूर्ण कर दिया गया.इसी तरह कई लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया.बच्चों का नया आधार कार्ड बनाया गया.जेएसएलपीएस के 38 समूह की महिलाओं के बीच 76 लाख चेक का वितरण किया गया.इसके अलावा कई लोगों का ऑन स्पॉट ई-श्रम कार्ड बनाया गया.
कोरोना का टिका लेने हेतु उत्सुक दिखे लोग
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाया गया था लेकिन सबसे अधिक भीड़ कोरोना का टीका एवं पेंशन वाले स्टॉल पर देखने को मिला.लोग अपनी स्वेछा से बढ़-चढ़कर टीका ले रहे थे.वहीं कई लोगों ने शिविर में अपना स्वास्थ्य जांच भी कराया.शिविर में जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना रहा.नाटक के माध्यम से लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी.
Comments
Post a Comment