पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पाटन:- भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के अधीन नेहरू युवा केंद्र पलामू के द्वारा पाटन प्रखंड के मनिका ग्राम के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में पलामू ब्लॉक कोर्डीनेटर आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में क्लिंन विलेज ग्रीन विलेज, राष्ट्रीय जल मिशन, कैच दी रैन कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजन की गई।विज्ञापन
इस कार्यशाला की शुरूवात माँ भारती और स्वामी विवेकानंद नंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित की गई। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से अतिथि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रिन्सिपल राजीव कुमार, शिक्षक आशीष रंजन उपाध्याय, प्रबुद्ध समाजसेवी बब्लू उपाध्याय, कि उपस्थित रही। इन सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व माला पहनकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्लिंन विलेज ग्रीन विलेज, कैच दी रैन कार्यक्रम के दौरान पूरे जिले में ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहे मिडिल स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार व पंकज कुमार को अंग वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में ऑन दी स्पॉट क्लिंन विलेज ग्रीन विलेज, राष्ट्रीय जल मिशन, कैच दी रैन के विषय पर पूरे प्रखंड में कार्यक्रम चला रहे युवा मंडलों के सदस्यों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले को शील्ड एवं क्रमशः आने वाले प्रतिभागियों को पुस्तक पुरस्कार दिया गया इसके पूर्व क्रिकेट फुटबाल किट पुरूस्कार रूप में दिया गया। इस मौके पर प्रिन्सिपल राजीव कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र पलामू के द्वारा पाटन प्रखंड में लगातर साफ़ सफ़ाई, पौधा रोपण, और जल संरक्षण को लेकर जागरुकता के साथ कार्यक्रम किए जाते रहे हैं जो कि बेहतर समाज के निर्माण में अच्छा कदम है मौके पर समाजसेवी बब्लू उपाध्याय ने कहा गावं को हरा भरा रखने के साथ साफ सुथरा भी रखना हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद युवा वाहिनी यूथ क्लब के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब तरहसी के अध्यक्ष अरविंद पांडे, भगत सिंह यूथ क्लब विश्रामपूर के अध्यक्ष राहुल पाठक अंकित उपाध्याय, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनिका के अध्यक्ष अरविंद मोहताज अंसारी, रोशन कुमार, प्रीती कुमारी, रिया कुमारी, सोनू कुमार डॉली कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे रहे इस कार्यक्रम में उपस्थित।
Comments
Post a Comment