पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
श्री बंशीधर नगर मंदिर के लिए परिचालित होगी ई-रिक्सा, प्रदूषण होगा कम
जिला निबंधन कार्यालय के जर्जर भवन का होगा सुसर्जीकरण, भवन निर्माण को भेजा जायेगा पत्र
गोदरमाना एवं मुड़ीसेमर में स्थापित होगा अंतर्राज्यीय चेक पोष्ट, विभाग को भेजा जायेगा प्रस्ताव
अनुमंडल स्तर पर कैंप लगाकर निर्गत करें ड्राइविंग लाइसेंस
आयुक्त ने परिवहन कार्यालय पहुंचे आम नागरिकों से सुनी उनकी समस्याएं
आयुक्त ने गढ़वा के जिला परिवहन कार्यालय एवं जिला निबंधन कार्यालय के कार्यो की समीक्षा की
प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटा शंकर चौधरी आज गढ़वा जिले के जिला निबंधन कार्यालय एवं जिला परिवहन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।
जिला निबंधन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने दूसरे की जमीन को दूसरे व्यक्ति द्वारा बिना सहमति के जमीन की रजिस्ट्री किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसमें सुधार करने एवं आवश्यकता प्रतीत होने पर रजिस्ट्री के दौरान एलपीसी के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करने का निदेश दिया, ताकि रजिस्ट्री से संबंधित मामलों में गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिले। साथ ही जमीन संबंधी विवाद एवं अपराध को भी कम किया जा सके।
आयुक्त ने टोकन से संबंधित रजिस्ट्री के लंबित मामलों को अंचल अधिकारी से पत्राचार करते हुए अभियान चलाकर पूरा करने का निदेश दिया। वहीं जिला निबंधन कार्यालय के जर्जर भवन को लेकर आयुक्त ने भवन निर्माण को पत्र भेजने का निदेश दिया, ताकि कार्यालय भवन का सुसर्जीकरण कार्य कराया जा सके। वहीं अभिलेखों की छति नहीं हो। आयुक्त ने रजिस्ट्री कार्यालय के रिकॉर्ड रूम का भी अवलोकन किया और वहां रखे गए अभिलेखों के संबंध में जानकारी ली। जिला अवर निबंधक द्वारा बताया गया कि अभिलेखों की रखरखाव सही से किया गया है। समय-समय पर आवश्यक सामग्री का छिड़काव किया जाता है, ताकि अभिलेख खराब नहीं हो। आयुक्त ने कार्यालय के विभिन्न मदों की राशि खर्च हेतु आवश्यक कदम उठाने का भी निदेश दिया।
इधर, जिला परिवहन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त श्री जटा शंकर चौधरी ने जिले में परिचालित व्यवसायिक एवं निजी वाहनों के रजिस्ट्रेशन को बढ़ाने हेतु व्यक्तिगत रूचि लेते हुए कार्य करने का निदेश दिया। वहीं ई-रिक्शा की सुविधा हेतु आवश्यक करवाई करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा को श्री बंशीधर नगर मंदिर के लिए परिचालित कराना सुनिश्चित कराएं। इससे पर्यटन स्थल पर आवाजाही में पर्यटकों को सुविधा होगी। साथ ही प्रदूषण भी नहीं होगा।
आयुक्त ने गढ़वा जिले के दो अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट मुड़ीसेमर एवं गोदरमाना के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजते हुए समन्वय बनाने का निदेश दिया, ताकि चेक पोस्ट स्थापित करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा सके और उतरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर चेक पोस्ट स्थापित हो सके। आयुक्त ने जिले में स्थापित वैसे पेट्रोल पंप जिनका अनुज्ञप्ति का नवीकरण नहीं हुआ है, उसे नोटिस जारी कर अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने गढ़वा जिले में अवैध उत्खनन में लगे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भी निदेश दिया।
आयुक्त के समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, जिला अवर निबंधक अरुण उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष कुमार, आयुक्त के पीए जयंत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment