पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
109 मामलों का हुआ ऑनस्पॉट निष्पादन
"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत छत्तरपुर प्रखंड के नौडीहा पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 207 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 109 मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया।
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरा होने पर लगाए गए इस शिविर में पेंशन,जमीन, कृषि, प्रधानमंत्री आवास योजना, के0सी0सी0,मनरेगा,निबंधन व जन वितरण प्रणाली सहित अन्य स्टाल लगाए गए। बीडीओ द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद मनोज भुईया, छत्तरपुर विधायिका पुष्पा देवी, बीडीओ,सीओ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।विज्ञापन
शुक्रवार को इन प्रखंडों में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जिले में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत हैदरनगर के हैदरनगर (पूर्वी) पंचायत, पड़वा के पतरा पंचायत, हुसैनाबाद के लोटनीय पंचायत, हरिहरगंज के कटैया पंचायत, नौडीहा बाजार के नामुदाग पंचायत तथा छत्तरपुर के नौडीहा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।
दिनांक 27 नवंबर को 5 प्रखंडों में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम
जिले में शनिवार को पांडु के कुटमू पंचायत,विश्रामपुर के केतात कला पंचायत, नावाबाजार के बसना पंचायत, चैनपुर के ओड़नार पंचायत तथा सदर मेदिनीनगर के चियांकी पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Comments
Post a Comment