पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत विश्रामपुर के घासीदाग पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य है कि यह कार्यक्रम
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 16 नवंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत राज्य के सभी 24 जिलों में जिला से लेकर प्रत्येक पंचायत तक कैंप लगाकर अधिकारी लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उसका निष्पादन करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने पंचायतवार प्रत्येक दिन की गतिविधियों की सूची बनाई है। झारखंड में 24 जिले, 264 प्रखंड, 50 नगर निकाय और 4,351 पंचायत हैं। झारखंड सरकार प्रशासन के माध्यम से अब लोककल्याण के लिए आपके द्वार आयेगी। जनता की समस्याओं को निपटाना उनकी प्राथमिकता होगी। विज्ञापन
मौके पर बीडीओ ने लोगों को बताया कि विश्रामपुर प्रखंड के ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। राज्य सरकार गांव में आकर ग्रामीणों को सेवा कर रही है। बीडीओ ने कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को मिलेगा। पदाधिकारी व कर्मचारी गांव में आकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करेंगे। मुखिया ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से विकास योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी।
आज के कार्यक्रम में पेंशन,कृषि,जाति,आय, निवास, ई-श्रम,स्वास्थ्य,जमीन,राशन सहित अन्य स्टाल लगाए गए थे। मौके पर बीडीओ,जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment