पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखण्ड आंदोलनकारियों ने जिस सपनो के साथ झारखण्ड अलग करने की लड़ाई लड़ी वह सपना साकार होते नहीं दिख रहा है। न शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी हुई न रोजगार में बृद्धि हुई बल्कि प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न झारखण्ड की धरती पूंजीपतियों की चारागाह बन कर रह गया। जल जंगल जमीन का भरपूर दोहन हुआ। आदिवासीयों को उजाड़ने की साजिश चल रही है। लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं,पलायन यहाँ की नियति बन गई है। बेटियों के साथ ज्यादती,महिला हिंसा,यौन उत्पीड़न, मजदूरों किसानों की खस्ता हाल मन को विद्रोही बना दिया।भगवान बिरसा,सिधु कानु,फूलों झानो,नीलाम्बर पीताम्बर की धरती को शोषण मुक्ति की लड़ाई,शहीदों के विरासत को मुक़ाम देने में पूरी ज़िंदगी, भरी जवानी झारखंडी आवाम के नाम आदरणीय दिशोमगुरु शिबुगुरुजी ने आहूत कर दिये। आज ये मेरे प्रेरणा स्रोत हैं मैं इनके संघर्ष को सलाम करता हूँ, इनके अरमानो को मंजिल तक पहुंचाने के लिए खुद को तैयार किया हूँ। झारखंडी स्मिता जल जंगल जमीन के हिफ़ाजत में जीते जी गुरुजी के आशीर्वाद के लिए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के दामन संविधाविज्ञापन
Comments
Post a Comment