पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार
नावा बाजार प्रतिनिधि
लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर खोढ़ी पँचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी पुरन यादव ने छठ व्रतियों के बीच नारियल ईख समेत पूजा सामग्री वितरण किया गया। पुरन यादव ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था की इस त्यौहार समाज के हर तबके की श्रद्धा और आस्था है।वो चाहे अमीर हो या गरीब। उन्होंने ने कहा कि एक ऐसा अनुष्ठान है जिसमे जिसमे समाज के हर लोग एक साथ सामान रूप से जलाशय किनारे बैठ कर भगवान भास्कर का आराधना करते है। इस महापर्व के खासियत यह है कि भगवान और भक्त दोनों आमने-सामने है।अतः हम समाज के वैसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर और छठ महापर्व के अनुष्ठान कर रहे है। उनकी एक छोटी सी मदद ईख नारीयल पूजा सामग्री देकर कराने की कोशिश की है। युवा समाजसेवी राजु गुप्ता ने भावी मुखिया प्रत्याशी पुरन यादव के ऐसी पुनित कार्य को सराहनीय कार्य बताया यहाँ के जनप्रतिनिधियों को देख कर सीखना चाहिये। विज्ञापन
जो आजतक एक वार्ड भी नही उन्होंने अपनी निजी ख़र्च से पुनीत कार्य करने के लिए हिम्मत जुटाई है श्री गुप्ता ने कहा कि कार्तिक महीने में मनाये जाने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ का हिंदू धर्म में एक विशेष और अलग स्थान है. भगवान भास्कर के इस अनुष्ठान में शुद्धता व पवित्रता का विशेष महत्व है| प्रकृति के अवयवो में से एक जल स्रोतों के निकट छठ पूजा का आयोजन होता है जहाँ छठव्रती पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते है| यह एक ऐसा अनुष्ठान है जिसमे डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है एवं उनकी अराधना की जाती है| चार दिवसीय इस अनुष्ठान के तीसरे दिन छठव्रती पहले डूबते सूर्य की अराधना करते हैं| उसके बाद अगले दिन प्रातः उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन होता है|
इस वितरण समारोह में खोढ़ी पँचायत के महेश यादव, मुस्लिम अंसारी, धर्मेंद्र यादव, उमेश गुप्ता,कमेश यादव,नन्दू प्रजापति,बिकास यादव, सुदेश यादव मनोज साह समेत कई लोग मौजूद थे
Comments
Post a Comment