पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मनरेगा कर्मचारी महासंघ प्रखंड पाटन के बैनर तले सरकार का वादाखिलाफी के विरोध में मनरेगा कर्मी ने सात लंबित मांगों के समर्थन में किया धरना।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पाटन प्रखंड के मुख्यालय के सामने शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ प्रखंड पाटन के बैनर तले सरकार का वादाखिलाफी के विरोध में मनरेगा कर्मी ने सात लंबित मांगों के समर्थन में किया धरना। धरना के दौरान मनरेगा कर्मचारी ने झारखंड सरकार होश में आओ हमारी मांगे पूरी करो आदि के नारों से प्रखंड कार्यालय गूंजता रहा मौके पर कनिया अभियंता सह मनरेगा संघ के अध्यक्ष श्री प्रिय रंजन शुक्ला ने कहा कि हम सभी मनरेगा कर्मी वर्षों से अल्प मानदेय पर मनरेगा में ग्राम रोजगार सेवक, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक, कनिया अभियंता ,सहायक अभियंता, एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं सरकार द्वारा निर्धारित मान्य दे से हम सभी मनरेगा कर्मी के परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है नाही सरकार की ओर से हमारी नौकरी की सुरक्षा दी गई है हम लोग के मानदेय के अलावा कोई सुविधा नहीं मिलता है कभी भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया जा सकता है दुर्घटना एवं मृत्यु पश्चात बीमा अथवा मुआवजा का प्रावधान नहीं है सरकार कई वर्षों से आर्थिक और सामाजिक शोषण कर रही है जो प्राकृतिक के न्याय के बिल्कुल विपरीत है जिससे आक्रोशित होकर सरकार के दमनकारी नीति वादाखिलाफी एवं हठधर्मिता के विरोध में अपनी मांगों को पूर्ति के लिए हम सभी मनरेगा कर्मियों ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है मौके पर रितेश दुबे प्रिया रंजन शुक्ला रजनीश प्रसादविज्ञापन
Comments
Post a Comment