पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
संवाद सूत्र
नावा बाजार प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
जेएमएम जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ने एवं प्रमुख ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया उद्घाटन
नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में बाजार समिति कंडा के द्वारा आयोजित 30 अक्टूबर दिन शनिवार को रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेएमएम जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर यादव,प्रमुख रविंद्र पासवान,सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया उद्घाटन ।
नावा बाजार में पहली बार पहुंची स्टार गायिकी शिल्पी राज व गायक मोनू अलबेला के साथ पवन बाबू का रंगारंग स्टेज प्रोग्राम शुरु किया गया।
कार्यक्रम में पधारे जनसैलाब को संभालना मुश्किल हो गया । जनसैलाब को संभालने के लिए नावा बाजार थाना प्रभारी लालजी यादव समेत सैकड़ों पुलिस कर्मी के काफी मकसद पर जनसैलाब पर काबू पाया गया । इससे पहले बाजार समिति के द्वारा बाजार प्रांगण में सामुहिक विधुवत पुजा अर्चना कर झंडा रोहन के साथ दिन में 4 बजे स्टेज प्रोग्राम को दुकानदार संघ के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम को फीता काट कर शुभारंभ किया गया था । इसी के रात्रि में स्टार गायिका शिल्पी राज व मोनू अलबेला के साथ पवन बाबू कलाकार के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम को शुभारंभ करते हुए शिल्पी राज एवं मोनू अलबेला ने एक से बढ़कर एक कई गित प्रसूत किया । जहां श्रोतागण पुरी रात्रि में झुमने पर मजबूर रहे । व सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ । मौके पर जेएमएम जिला सचिव सनू सिद्दीकी, केंद्रीय समिति सदस्य मुन्ना सिन्हा,कमाल खां, अध्यक्ष निरंजन राम,उपाध्यक्ष गिरजा शंकर राम,कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष संजय राम, संचालक योगेन्द्र विश्वकर्म
Comments
Post a Comment