पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
विधायक आलोक चौरसिया ने हजारो किसानों के धान अधिप्राप्ति किसान निबंधन ई-उपार्जन पोर्टल से अनियमित रूप से रद्द करने पर असंतोष जताते हुए चैनपुर,मेदनीनगर, पाटन,सतबरवा प्रखंड के सैकड़ों किसानों के साथ समस्या को लेकर पलामू उपायुक्त शशी रंजन को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि किसानों के द्वारा जानकारी के अनुसार पलामू प्रमंडल के हर प्रखंड में अंचलाधिकारी व कर्मचारी के द्वारा बिना किसान के जानकारी दिए ही किसान के आईडी को फर्जी बताकर खाद आपूर्ति पदाधिकारी जिला-पलामू को बता कर रद्द करा दिया गया है यहां तक की जानकारी के अनुसार कोई भी राजस्व कर्मचारी अपने हल्का मे नहीं जाकर किसानों के जमीन का बिना विवरण या मुख्य दस्तावेज के तक भी नहीं उपलब्ध कराया और ऑफिस में है टेबल पर है गलत ढंग से रिपोर्ट तैयार कर खाद आपूर्ति को भेज दिया साथ ही साथ विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि अगर कोई भी अधिकारी किसानों के साथ खिलवाड़ करने पर बकसे नहीं जाएंगे उपायुक्त से आग्रह किया कि किसी भी किसान का रजिस्ट्रेशन डिलीट नहीं किया जाए परंतु सही जांच के उपरांत के बाद उनके जमीन के ब्योरा के अनुसार उनका क्विंटल बढ़ाया घटाया जा सकता है एवं 100 क्विंटल के अंदर किसी किसानों का आईडी को डिलीट ना किया जाए। मौके पर उपस्थित राधेश्याम प्रसाद, आनंद कुमार चौरसिया, दुदुन प्रसाद,प्रमोद प्रसाद,आशुतोष कुमार नरेंद्र कुमार चौरसिया, अरविंद प्रसाद जसवंत चौरसिया,आनंद कुमार सिंह शिव प्रसाद सिंह व अन्य किसान मौजूद थे!विज्ञापन
Comments
Post a Comment