पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मासूम के टॉक विद जनरेशन नेक्स्ट कार्यक्रम में मिले तीन पीढ़ी के कलाकार रविशंकर पांडेय, रवींद्र त्रिपाठी व प्रभात मिश्रा सुमन हुए सन्मानित
प्रतिनिधि: मेदिनीनगर: मासूम आर्ट ग्रुप ने मंगलवार की शाम टॉक विद जनरेशन नेक्स्ट कार्यक्रम में पलामू के तीन कलमकारों को सम्मानित किया. इस अवसर पर संस्था की वेबसाइट का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया. बांग्ला पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मासूम के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने किया. इस अवसर पर पलामू के रहने वाले वर्तमान मुंबई निवासी गीतकार, लेखक, अभिनेता रविशंकर पांडेय, वर्तमान दिल्ली निवासी कला समीक्षक, स्वतंत्र स्तंभकार रवींद्र त्रिपाठी व वर्तमान नोएडा निवासी वरीय पत्रकार प्रभात मिश्रा सुमन को उनके लेखनी के क्षेत्र में सफल कर्म जीवन के लिए सफल व्यक्तित्व सन्मान 2021-22 से सम्मानित किया गया. इन्ही तीनो के करकमलों से टोना कंसल्टेंट के अनूप पांडेय द्वारा निर्मित मासूम का वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया. टॉक विद जनरेशन नेक्स्ट कार्यक्रम के तहत तीनो सन्मानित अतिथियों ने नयी पीढ़ी के कलाकारों के साथ अपने अनुभव साझा किये. गीतकार, लेखक, अभिनेता रविशंकर पांडेय ने पलामू के छिपादोहर के गांव से लेकर मुंबई तक की अपनी यात्रा और सफलता की दास्तान सुनाई और कहा की कला के क्षेत्र में सफल होने का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है. उन्होंने नाटक व फिल्मों में गीत-संगीत के प्रयोग की भी जानकारी दी. कला समीक्षक, स्तंभकार रवींद्र त्रिपाठी ने कहा की कोरोना काल में जो कला विधा सबसे अधिक प्रभावित हुई है वो नाटक व नृत्य कला है, चूँकि ये दोनों विधा सीधे दर्शकों से जुड़ी हुई है इसलिए वर्तमान में ये संकट के दौर से गुजर रही है. फिर भी ओटीटी प्लेटफॉर्म व अन्य ऑनलाइन साधनों से इन दोनों कलाओं को जीवित रखने का जो प्रयास किया जा रहा है वो सराहनीय है. वरीय पत्रकार प्रभात मिश्रा सुमन ने कहा की कलाकारों की जिम्मेवारी यह भी है की वे अपने इलाके की इतिहास को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से संजोकर रखे. उन्होंने मीडिया और कला विषय पर भी प्रकाश डाला.विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन मासूम के सचिव सैकत चट्टोपाध्याय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रवचनकर्ता व साहित्यकार डॉ सत्यकेतु संजय ने किया. अतिथियों का स्वागत व सम्मान रंगकर्मी मुनमुन चक्रवर्ती, मनीषा सिंह, संजीव सिंह, सूरज कुमार, अमर कुमार भांजा, राज प्रतिक पाल, मिश्रा, उज्जवल सिन्हा, आदर्श पांडेय, सिकंदर कुमार, आनंद कुमार, चन्दन कुमार, आसिफ खान, मनीष कुमार आदि ने किया.
Comments
Post a Comment