पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
भाजपा नेता एवं समाजसेवी के द्वारा छठ व्रतियों के बीच कुंभी कला एवं कंडा पंचायत क्षेत्र के कई छठ घाटों पर पूजन सामग्री वितरण किया गया
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार के भाजपा किसान मोर्चा प्रखड अध्यक्ष उदय यादव के द्वारा कुंभी कला पंचायत क्षेत्र, पाण्डेय पुर,लुखफीचीया,हताई एवं बंधुआ टोला छठ घाट पर सभी छठ व्रतियों के बीच अगरबत्ती,माचिस,फल इत्यादि पूजन सामग्री वितरण किया गया । इसके अलावा कुंभी कला पंचायत के बनखेता गांव छठ घाट पर समाजसेवी अखिलेश यादव के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी छठ व्रतियों के बीच फल वितरण कर छठ घाट को सुशोभित कराया गया था। वही कंडा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी मनोज यादव ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कोरटा गांव में छठ घाट पर सभी छठव्रतियों के बीच पुजन सामाग्री वितरण किया गया ।
मौके पर संजय यादव,मनोज यादव, अशोक भुइंया,उदय यादव ,विठल भुइंया,नागेंद्र यादव अवधेश चंद्रवंशी, ठाकुर दयाल सिंह,छोटे लाल यादव ,ग्रीन यादव समेत कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे ।विज्ञापन
Comments
Post a Comment