पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
दीपक तिवारी
प्रदेश संयोजक
इंडियन रोटी बैंक
सह
विश्रामपुर विधानसभा प्रभारी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी
परवेज अख्तर
उप संयोजक
इंडियन रोटी बैंक
प्रेम प्रकाश ठाकुर
भाजपा नेता सह मुखिया
कौड़िया पंचायत, मेदिनीनगर
केदार उरांव
युवा नेता
मेदिनीनगर
सन्नी पासवान
भाजपा नेता
पलामू
पांच सौ युवा समर्थकों के साथ पलामू प्रमंडल के सरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह मंत्री मिथलेश ठाकुर जी के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी दीपक तिवारी ने जेएमएम का दामन थामा।विज्ञापन
मेरा सब कुछ झामुमो को समर्पित
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष थामा झामुमो का दामन
पलामू प्रमंडल में सेवादार की उपाधि पा चुके इंडियन रोटी बैंक के स्टेट कोऑर्डिनेटर सह कांग्रेस के विश्रामपुर विधानसभा प्रभारी दीपक तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समक्ष झामुमो का दामन थाम लिया है।झामुमो का दामन थामने के बाद दीपक तिवारी ने कहा की अब झामुमो के लिए मेरा सबकुछ समर्पित है।ऊर्जावान और नई सोच वाले युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मार्गदर्शक मंत्री मिथिलेश ठाकुर के क्रियाकलाप से प्रभावित होकर मैंने झामुमो का दामन थाम लिया है।मैं झामुमो के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा।दीपक तिवारी ने कहा की कांग्रेस में लोकतंत्र की जगह व्यक्तितंत्र हावी है।समर्पित कार्यकर्ता के रूप में मैने कांग्रेस की सेवा अठारह वर्षों तक की।लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अपने आप को कुंठित महसूस कर रहा था।वर्तमान परिवेश में झामुमो से अच्छा कोई दल नही है।इसलिए मैने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मशवरा कर झामुमो में जाने का फैसला किया।मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने दीपक तिवारी सहित अन्य जो लोग झामुमो में शामिल हुए हैं उनका स्वागत किया।मिलन समारोह में मिथिलेश ठाकुर ने दीपक तिवारी का स्वागत किया और आशा व्यक्त की की झामुमो का संगठन दीपक तिवारी के आने से पलामू में काफी मजबूत होगा।
Comments
Post a Comment