पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू- CIC सेक्शन में सोमवार को हजारो 166 यात्रियों ने बिना टिकट व इन प्रोपर टिकट के साथ यात्रा किया। जिससे रेलवे को जुर्माना के तौर पर 85040 रूपयों की राजस्व का लाभ हुआ है। यह जुर्माना कमर्शियल विभाग के टीटीई ने टिकट चेकिग कर वसूला है। कमर्शियल विभाग के सीनियर डीसीएम अखिलेश पांडेय के आदेश से टीटीई बीम पांडेय के नेतृत्व में धनबाद रेल मंडल के CIC सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में स्पेशल टिकट चेकिग अभियान चलाया गया। सोमवार को गढ़वा रोड, डालटेनगंज होते बरकाकाना CIC सेक्शन में स्पेशल टिकट चेकिग अभियान के दौरान 166 बेटिकट यात्रियों से एक दिन में 85 हजार 40 रूपये जुर्माना वसूला गया है। जो इस सेक्शन में रिकार्ड बन गया है।
कोरोना की दूसरी लहर में रेलवे की बिगड़ते आर्थिक सेहत से उबरने में बेटिक यात्रियों ने अहम भूमिका अदा किया है। मुफ्त यात्रा यानी बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ धनबाद रेल मंडल के कमर्शियल विभाग ने शिकंजा कस दिया। इससे वाणिज्य विभाग को इसका बेहतर परिणाम भी मिल रहा है। इस अभियान में बी गांगुली, एसपी साव, आरपी सिंह, एबीसी तिर्की, मुन्ना आदि शामिल रहे।
Comments
Post a Comment