पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मेदिनीनगर : नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर सिंडीकेट द्वारा छात्रों के आंदोलन पर रोक लगाने वाले निर्णय के खिलाफ अब छात्राओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है । आपसू की छात्रा इकाई प्रमुख मनिषा गिरी के नेतृत्व में आज जुलुस की शक्ल में महिला कॉलेज से रैली निकाली गई और विश्वविद्यालय में उग्र प्रदर्शन करने के बाद कुलपति का पुतला दहन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया । विज्ञापन
मौके पर छात्रा प्रमुख मनिषा गिरी ने कहा की सिंडीकेट के द्वारा जो असंवैधानिक निर्णय लिया गया है उसे विश्वविद्यालय प्रबंधन 72 घंटे के अंदर वापस ले अन्यथा छात्राएं विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेगी और असंवैधानिक कार्यों में लिप्त लोगों का सड़क से कैंपस तक विरोध किया जाएगा ।
एनपीयू में शैक्षणिक अराजकता, परीक्षा विभाग बेलगाम -अनुष्का
आपसू की महिला कॉलेज छात्रा प्रमुख अनुष्का वर्मा ने कहा की विश्वविद्यालय में छात्रो का शोषण और दमन का प्रयास किया जा रहा और शैक्षणिक और वित्तीय अराजकता चरम पर है । अनुष्का ने कहा की विवि का परीक्षा विभाग बेलगाम हो गया है परीक्षा फार्म भरवाने के नाम पर शोषण किया जा रहा ,छात्राओं का साईट पर पेज नहीं खुलता और शिकायत करने पर चांसलर पोर्टल की कमी बताई जाती है विवि प्रबंधन सुधर जाए नहीं तो 72 घंटे के बाद और उग्र आंदोलन किया जाएगा ।
आपसू (छात्रा इकाई) की मांगे
▪️ सिंडीकेट द्वारा पारित असंवैधानिक निर्णय वापस हो ।
▪️परीक्षा फार्म भरने वाले सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र और अंकपत्र उपलब्ध कराई जाए ।
▪️परीक्षा फार्म भरने के लिए पंजीयन प्राप्त विद्यार्थियों की समस्या का निराकरण किया जाए ,एनसीसीएफ और चांसलर पोर्टल के चक्कर में विद्यार्थियों को न फंसाए ।
▪️ विश्वविद्यालय में हो रही वित्तीय अनियमितता पर लोग लगाई जाए ।
▪️ विश्वविद्यालय समेत सभी अंगीभुत महाविद्यालय में एक पुछताछ केंद्र की स्थापना की जाए ।
मौके पर मनिषा गिरी, अनुष्का वर्मा,सलोनी कुमारी,सिमरन,काजल,प्रज्ञा , समेत सैकड़ों छात्राएं शामिल थी ।
Comments
Post a Comment