पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
SP ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
TSPC नक्सली संगठन का कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर किसलय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को किसलय की पहले से ही तलाश थी। इसके खिलाफ पांकी, तरहसी, मनातू में कई केस दर्ज है। किसलय के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक खोखा सहित नारा लिखा पर्चा भी बरामद की गई है।
नक्सली किसलय को मनातू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार टीएसपीसी नक्सली जोनल कमाण्डर शशिकांत के दस्ते का है। शशिकांत के कहने पर किसलय कई ठेकेदारों से लेवि वसूली करने, अत्याधुनिक हथियारों को चालाना और कई नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी एसपी चंदन सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर दी।
Comments
Post a Comment