पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
लातेहार सदर थाना क्षेत्र में NH-75 पर स्थित पतकी जंगल में मंगलवार को दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
लातेहार सदर थाना क्षेत्र में NH-75 पर स्थित पतकी जंगल में मंगलवार को दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ट्रक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूत्रों से मिली लाइव पलामू को जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लातेहार निवासी सन्नी के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान पंजाब निवासी सतपाल शर्मा (60 वर्ष) व चरणदास (55 वर्ष) के रूप में की गई है।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ 214 बटालियन के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. सालखु चन्द्र हांसदा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। वहीं स्थानीय पुलिस भी जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
घटना के बाद ट्रक के उड़े परखच्चे
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक लातेहार से गेंहू लोड कर मेदिनीनगर की ओर आ रहा था। वहीं दूसरा ट्रक शराब लेकर मेदिनीनगर की ओर से लातेहार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पतकी जंगल के पास दोनों ट्रकों में आमने सामने टक्कर हो गई।
Comments
Post a Comment