पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
इंडियन एडमिनिस्टर सर्विस (IAS) और इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) भारत में सबसे चुनौतीपूर्ण और साथ ही सर्वोच्च प्रतिष्ठित पद हैं. ये पद न केवल अधिकार देते हैं, बल्कि आपको समाज के प्रति जिम्मेदार बनाती हैं। आइए जानते हैं इन दोनों पदों के बीच अंतर। दोनों में से किस पद के पास है सबसे ज्यादा शक्तियां।
IAS एक टॉप रैंकिंग वाली सिविल सेवा नौकरी है जो टॉप रैंक के योग्य उम्मीदवारों को दी जाती है और जिम्मेदारियों में एक क्षेत्र / जिले / विभाग का प्रशासन शामिल होता है। उन्हें अपने संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करना और सभी नीतियों को लागू करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए एग्जीक्यूटिव शक्तियां दी जाती है, जबकि, IPS उम्मीदवारों को समाज में व्यवस्था बनाए रखना होता है।
IAS और IPS के बीच महत्वपूर्ण अंतर
IAS ऑफिसर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पॉलिसी फॉर्मूलेशन और इम्प्लीमेंटेशन में मदद करते हैं। दूसरी ओर, IPS ऑफिसर को अपराध की जांच करनी होती है और उस क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखना होता है जहां वे तैनात होते हैं। IPS ऑफिसर अपने कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करता है और IPS, SP से लेकर IG, डेप्यूटी IG, DGP तक बनाए जाते हैं। IPS फियरलैस और इक्वैलिटी को साथ लेकर चलते हैं. IPS सही तौर पर कानून को लागू करने का काम करते हैं
IAS बनना UPSC परीक्षा में बैठने वाले अधिकांश उम्मीदवारों की पहली पसंद होती है। UPSC परीक्षा में केवल शीर्ष रैंक धारक को IAS के रूप में नियुक्त किया जाता है, जबकि IPS उम्मीदवार को दिया जाने वाला अगला सबसे अच्छा ऑप्शन है।
IAS ऑफिसर की ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी, उत्तराखंड (LBSNAA) में होती है और IPS ऑफिसर की ट्रेनिंग सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी, हैदराबाद, तेलंगाना में होती है।
IAS ऑफिसर का वेतन IPS ऑफिसर की तुलना में अधिक होता है। साथ ही, एक क्षेत्र में केवल एक IAS ऑफिसर होता है जबकि एक क्षेत्र में IPS ऑफिसर की संख्या आवश्यकता के अनुसार होती है।
Comments
Post a Comment