पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नप बिश्रामपुर के सफाईकर्मी सम्मान समारोह में बोलें पूर्व स्वास्थ मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी सफाई कर्मी से बढ़कर इस दुनिया में कोई नहीं
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
सफाईकर्मी का सम्मान करना सबसे बड़ी उपलब्धि -नगर आयुक्त मो प्रवेज
बिश्रामपुर नगर परिषद के तत्वधान में अमृत महोत्सव गांधी चौक विश्रामपुर में मनाया गया ।इस कार्यक्रम में सभी सफाई कर्मी, ड्राइवर ,सुपरवाइजर को नगर परिषद के द्वारा गुलाब का फूल एवं अंग वस्त्र देकर कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह वर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी मुख्य रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले महात्मा गांधी के प्रतिमा पर सभी लोगों ने माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि 02 अक्टूबर को गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई जाती है आज नगर परिषद विश्रामपुर नगर आयुक्त मो प्रवेज के द्वारा सफाई कर्मी, ड्राइवर,एवं सुपरवाइजर को सम्मान समारोह का आयोजन कर यह साबित करता है कि सफाई कर्मी से बढ़कर कोई नहीं है। आज हम इधर उधर कचरा फैलाते हैं और सफाई कर्मी उस कचरा को साफ कर कूड़ेदान में डालते हैं। इनसे बढ़कर हमारे लिए कोई नहीं है । उन्होंने कहा कि हमारा सपना विश्रामपुर को अनुमंडल बनाना है और जल्द पूरा भी होने वाला है।नगर आयुक्त मो प्रवेज ने कहा कि सफाई कर्मी को सम्मान देना सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है, कोरोना जैसी विकट परिस्थिति में जब सभी लोग घर के अंदर सो रहे थे एवं भयभीत थे, उस समय हमारे सभी सफाई कर्मी सुपरवाइजर गली, चौक ,चौराहों को स्वच्छ एवं साफ कर सुंदर कर रहे थे। इसी कारण हमारे किसी भी सफाई कर्मियों को कोरोना जैसी घातक बीमारी छू भी नहीं पाया।और सभी लोग स्वस्थ रहे। सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडे ने बताया कि गांधी जी का सपनों का साकार करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है ।और इन सब में सबसे महत्वपूर्ण सफाई कर्मी निभा रहे हैं ।विश्रामपुर थाना प्रभारी धूमा किस्कू ने बताया कि हमें सफाई कर्मी का इज्जत करना चाहिए एवं इनसे हमें सीख लेनी चाहिए स्वच्छ भारत अभियान पूरा होगा जब देश का हर एक नागरिक अपने गली, मोहल्ले चौक चौराहे को साफ रखेंगे।इस कार्यक्रम का संचालन पार्सद नजमुदिन नूरी ने की। मौके पर सिटी मैनेजर सुभाष हेंब्रम, समाजसेवी विजय कुमार रवि,राजन पांडेय, मजमुदिन अंसारी,सुबोध केशरी, दीपक कुमार, नरेंद्र राम उर्फ गुड्डू ,मुबारक अंसारी ,रमेश साव,नीरज कुमार रवि चौधरी ,सुमित कुमार ,राकेश प्रसाद, जितेंद्र बहेलिया,रमेश कुमार, सहित नगर परिषद के सभी जेई एवं सफाई कर्मी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment