पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
सदर प्रखंड के बौलिया गांव में शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि को मंगलवार रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।
बनारस की मशहूर गायिका पूनम पटेल और पलामू प्रमंडल के मशहूर गायक मनीष तिवारी ने संयुक्त रूप से माता के भक्तों और ग्रामीणों के समक्ष भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। यह पहला अवसर था जब गांव में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। बौलिया गांव में 1994 से दशहरा पूजा का आयोजन हो रहा है। दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, उपाध्यक्ष अजीत तिवारी, सचिव अभिनव तिवारी, प्रबंधक साकेत तिवारी, मीडिया प्रभारी सुमित तिवारी, समिति के सक्रिय कार्यकर्ता रिंकू तिवारी, मनीष तिवारी, शशिकांत पासवान, देवानंद तिवारी, राजन चौबे, संरक्षक दीपक तिवारी, चंद्रिका तिवारी, लक्ष्मण तिवारी, अशोक तिवारी, अवधेश तिवारी, अशोक तिवारी, नारायण तिवारी सहित अन्य का सक्रिय योगदान रहा।
Comments
Post a Comment