पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, जनकल्याण कारी योजनाओं का किया समीक्षा
समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने बीडीओ को दिया टास्क
उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रखण्डवार विस्तृत समीक्षा की। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निदेश दिया। उन्होंने जिला एवं प्रखण्ड स्तर के अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ योजनाओं के कार्यो में गति देते हुए योग्य लाभुकों को लाभ देने एवं तय समयानुसार योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया।
उपायुक्त ने जिला अंतर्गत केसीसी, यूरिया/डीएपी एवं इसके विक्रेता के लाइसेंस एवं निरीक्षण, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, कोल्ड स्टोरेज/कोल्ड रूम का संचालन,वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना,सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना,कोविड -19 वैक्सीनेशन सहित जिले में चल रही अन्य विकास योजनाओं के कार्यो में गति लाने का निदेश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों को पूर्ण कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि लाभुकों को राशि का भुगतान करते हुए आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने किसान क्रेडिट को लेकर बैंकों को सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। साथ ही उपायुक्त ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। आपूर्ति पदाधिकारी को सोना सोबरन योजना के तहत धोती साड़ी लूंगी का वितरण जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के माध्यम से लाभुकों को कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतें।
बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त के अलावा डीडीसी मेघा भारद्वाज, सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर एसडीओ राजेश कुमार साह, छतरपुर एसडीओ एनपी गुप्ता, हुसैनाबाद एसडीओ कमलेश्वर नारायण, जिला योजना पदाधिकारी साहिद अहमद, सिविल सर्जन डॉ. अनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment