पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दिसंबर माह में चार चरणों में होगा।
झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दिसंबर माह में चार चरणों में होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य मंत्रिपरिषद की होनेवाली अगली बैठक में इसे लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल की स्वीकृति के बाद चुनाव की घोषणा की जाएगी। एक नवंबर तक चुनाव की घोषणा हो सकती है। राज्य सरकार 29 दिसंबर को सरकार गठन के दो साल पूरे होने से पहले राज्य में पंचायत चुनाव कराना चाहती है। पंचायती राज विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य में 11 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चार चरणों में चुनाव कराने पर लगभग सहमति बन गई है।
पहले चरण का चुनाव 11 दिसंबर, दूसरे चरण का चुनाव 12 दिसंबर, तीसरे चरण का चुनाव 15 दिसंबर तथा चौथे चरण का चुनाव 20 दिसंबर को हो सकता है। 26 दिसंबर को मतों की गणना हो सकती है। इस बार भी पंचायत चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से होगा। इसे लेकर 50 हजार बैलेट बाक्स उत्तर प्रदेश से राज्य के विभिन्न जिलों में मंगाए जा रहे हैं। राज्य में लगभग 52 हजार बैलेट बाक्स पहले से उपलब्ध हैं।
बता दें कि विभिन्न जिलों में पंचायती राज के तीनों स्तरों पर पदों का आरक्षण पहले ही तय कर दिया गया है। इधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र चुनाव चिह्नो को लेकर भी आदेश जारी कर दिया है। प्रत्येक पदों के लिए 24-24 चुनाव चिह्न तय किए गए हैं, जबकि इतने ही चुनाव चिह्न सुरक्षित रखे गए हैं । चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
- 4,345 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव।
- 53,479 है ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या।
- 4,345 मुखिया का होगा चुनाव।
- 5,341 है पंचायत समिति के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या।
- 536 है जिला परिषद के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या।
- 53,480 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव।
Comments
Post a Comment