पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जीवन ज्योत स्वयंसेवी संस्था पलामू के द्वारा जरूरतमंद के बीच भोजन वितरण किया गया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू जीवन ज्योत की युवाओं ने दोनों महापुरुषों को याद किया आपको बताते चलें कि लालबहादुर शास्त्री (जन्म: 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय (वाराणसी) : मृत्यु: 11 जनवरी 1966 ताशकंद, सोवियत संघ रूस), भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा।शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। व, मोहनदास करमचन्द गांधी (जन्म: 2 अक्टूबर 1869 - निधन: 30 जनवरी 1948) जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है।संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले 1915 में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था। एक अन्य मत के अनुसार स्वामी श्रद्धानन्द ने 1915 मे महात्मा की उपाधि दी थी, तीसरा मत ये है कि गुरु रविंद्रनाथ टैगोर ने महात्मा की उपाधि प्रदान की थी। 12 अप्रैल 1919 को अपने एक लेख मे उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी स्मरण किया जाता है। एक मत के अनुसार गांधीजी को बापू सम्बोधित करने वाले प्रथम व्यक्ति उनके साबरमती आश्रम के शिष्य थे सुभाष चन्द्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं।प्रति वर्ष 2 अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयन्ती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।जीवन ज्योत के युवाओं ने दोनों महापुरुषों के जन्मदिन के अवसर पर 100 जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच लिटी ,चोखा, सलाद का वितरण सनी मंदिर परिसर व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद के बीच घूम घूम कर वितरण किया, तथा जीवन ज्योत स:-संचालक व प्रमुख सदस्य शुभम सिंह के द्वारा बताया गया कि दोनों महापुरुषों का योगदान भारत को आजाद करने में रहा है जो सराहनीय था उन्हीं के योगदान से भारत आजाद हुआ तथा आज हम स्वतंत्र हैं आज हम सभी गरीबी मिटाओ अभियान के तहत जो जीवन ज्योत के द्वारा कार्यक्रम तय किया गया है ,उसके तहत इन दोनों महापुरुषों को याद करते हुए जरूरतमंद के बीच भोजन का वितरण कर रहे हैं ,आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड पुलिस बल में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ,जीवन ज्योत स: संचालक विष्णु सिंह, प्रमुख सदस्य शुभम कुमार सिंह। खिलाड़ी पांडे। साकेत सिंह । रौशन दुबे । विकाश तिवारी ।आलोक सिंह। आज के इस कार्यक्रम में इन सभी युवाओं का योगदान सराहनीय रहा तथा युवाओं के द्वारा यह आग्रह किया गया कि ज्यादा से ज्यादा युवा जीवन ज्योत से जुड़े और जरूरतमंद की सेवा करें क्योंकि यही एक संस्था है जो निरंतर जरूरतमंद के लिए कार्यरत है
Comments
Post a Comment