पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
नशा करने वाला ब्यक्ति का जीवन खुशहाल नही रहता। उक्त बातें पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कच्छप ने कही। वे मंगलवार को बस स्टैंड व डाकघर परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर डालसा द्वारा आयोजित नशा उन्मूलन पर जागरूकता शिविर में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति का जीवन कभी खुशहाल नहीं होता ।नशा को देश से मुक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशा की लत से हमने बड़े-बड़े घर उजड़ते देखा है ।नशा करने वाला व्यक्ति अपना मान सम्मान सब कुछ खो देता है ।नशा के कारण कोई भी अपना अच्छा और बुरा नहीं समझ पाते हैं ।और वह गलत राह पर चलने लगते हैं। बीएन लॉ कॉलेज के प्राचार्य पंकज कुमार ने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति अपनी स्मृति व संवेदनशीलता अस्थाई रूप से खो देता है। नशे के सेवन से दिमाग की कोशिकाओं पर बहुत बड़ा प्रभाव पडता हैं। मौके पर उन्होंने कहा कि नशा खोरी भारतीय समाज मे बड़ी समस्या बन चुकी हैं।लोग जीवन के तनाव व विफलताओं से पीछा छुड़ाने के लिए नशे की लत का सहारा लेते हैं। ह्रदय की पबित्रता व बिचारो की शुद्धता के लिए नशा मुक्ति बेहद जरूरी है।।मौके पर पी एल भी करण थापा ने कहा कि 70 फीसदी से अधिक अपराध लोग नशे की हालत में करते हैं।या उस अपराध को अंजाम तक पहुचाने के लिए नशा करते हैं।उन्होंने कहा कि नशा ब्यक्ति को शारिरिक, मानसिक,व आथिर्क रूप से ही बदहाल नही करता बल्कि परिवार के परिबार बर्बाद कर देती है।उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सुबिधा के बारे में विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि न्याय सबके लिए अब सुलभ हो गया हैं।बिदित हो कि रेलवे स्टेशन पर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार द्वारा व बिभिन विभिन्न पंचायत में पैनल अधिवक्ता व पीएलभी द्वारा भी नशा मुक्ति पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
Comments
Post a Comment