पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
दिनांक 12.10.2021 को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने भारत संचार निगम लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री प्रवीण कुमार पुरवार से मुलाकात की एवं पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बैंडविड्थ एंड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। पूर्व में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ओवर हेड केबल ले करने एवं उसकी मेंटेनेंस करने का अनुबंध था। वह फरवरी 2021 में समाप्त हो गया के उपरांत रेलटेल कनेक्टिविटी भी नहीं रहने के चलते इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
इसके साथ उनसे बैटरी बैकअप, सीमावर्ती क्षेत्रों में सिग्नल की समस्या, बीटीएस टावर की कमी, टूजी को फॉरजी में परिवर्तित करने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने शीघ्र रेलटेल कनेक्टिविटी का भरोसा दिलाया, 2G टावर को 4G में कन्वर्ट करने का भी वायदा किया साथ ही कैपेक्स के बिंदु पर उन्होंने कहा कि यदि किसी इक्विपमेंट इत्यादि की जरूरत यदि विभाग को है तो उनके प्रस्ताव नियमानुसार रहने पर एक दिन के अंतर्गत सहमति प्रदान कर दी जाएगी। फेज टू के अंतर्गत स्वीकृत बीटीएस टावर पर भी शीघ्र निविदा प्रकाशित करने की भी बात उन्होंने की।
सोमेश सिंह (मीडिया प्रभारी)
माननीय सांसद पलामू
Comments
Post a Comment