पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
अखिल भारतीय छात्र संगठन (AISF) और APSU ने गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में दिया धरना: विदेशी पांडेय
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
आज दिनांक 27.10.21 दिन बुधवार को अखबार के माध्यम से मिले सूचना नामांकन तिथि नही बढ़ने पे गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय प्राचार्य से मिलने गए तो अन उपस्थित थे जिसके बाद अखिल भारतीय छात्र संगठन (AISF) और APSU ने प्राचार्य कक्ष में ताला बंद कर दिया जिसके बाद विश्वविद्यालय में कुलपति से मिलने पहुंचे तो कुलपति ने मिलने से इंकार कर दिया जिसके बाद छात्र संगठन ने कुलपति कक्ष में शांति पूर्वक धरना पे बैठ गए मगर कुलपति ने पुलिसिया बल दिखाने का प्रयास किया मगर छात्रों से मिलना उचित नहीं समझें
विदेशी पांडेय ने बोला की कुलपति के छात्रों से ना मिलना उनके नियत पे जान पड़ता हैं अगर कुलपति अब नहीं सुने तो अब राज्यपाल से बात करने का अनुरोध करेंगे
अभिषेक मिश्रा ने बोला कुलपति का मंशा छात्र हित में नही दिखता सारे बेवस्था को देखते हुए राज्यपाल से बात करने के लिए छात्र प्रतिनिधि विवश होगा
मौके पे AISF जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय,प्रियांशु आनंद, नीरज कुमार, आपसु से अभिषेक मिश्रा,रवि रंजन कुमार अन्य साथियों को गेट पे ही रोक दिया गया और पुलिसिया बल दिखा कर भागा दिया गया
Comments
Post a Comment