पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदनीनगर
ब्यूरो हेड दीपक तिवारी
मेदिनीनगर:-पलामू जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा कल दिनांक- 04 अक्टूबर 2021, दिन- सोमवार को पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज स्थित चन्द्रा रेसिडेंसी के सभा कक्ष में एक दिवसीय बैठक के सम्बन्ध में सादर सूचित करना है कि पलामू जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा कल दिनांक - 04 अक्टूबर 2021, दिन -सोमवार को समय-10.00 AM बजे से पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज स्थित चन्द्रा रेसिडेंसी के सभा कक्ष में झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अभय कुमार सिंह जी के उपस्थिति में छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी समिति की एक दिवसीय बैठक पलामू जिला अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद मेहता जी के माध्यम से आयोजित की गई है। इस बैठक में मुख्य रुप से दिनांक -23 अक्टूबर 2021 को पलामू में बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता माननीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के शुभ आगमन एवं दिनांक -24 अक्टूबर 2021 को तेजस्वी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत छत्तरपुर में सभा कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा किया जायेगा।
अत: आप सभी माननीय पूर्व मंत्री गण , माननीय पूर्व सांसद गण, माननीय पूर्व विधायक गण, पलामू जिला में निवास करने वाले आप सभी प्रदेश स्तरीय माननीय नेतागण,जिला कार्यकारिणी के सभी माननीय सदस्यगण, जिला स्तरीय माननीय सभी नेतागण,माननीय पूर्व जिला अध्यक्ष गण, सभी प्रकोष्ट के माननीय जिला अध्यक्ष गण, सभी प्रखण्ड के अध्यक्ष गण एवं सभी प्रकोष्ट के प्रखण्ड अध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे।
Comments
Post a Comment