पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
4 दिनों तक चलने वाले इस मेगा कैम्प में एक लाख लोगों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें:उपायुक्त
जिले में आगामी 28 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक कोविड-19 टीकाकरण को लेकर मेगा वैक्सीनेशन कैम्प चलाया जायेगा.कुल 4 दिनों तक चलने वाले इस मेगा कैम्प में कुल एक लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है.सभी संबंधित पदाधिकारी प्रत्येक दिन 25 हज़ार लोगों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें.सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी आपस में समन्वय बना सक्रिय रुप से कार्य करते हुए संबंधित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सेंटर बनाकर लोगों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें.
यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही।वे आज एनआईसी के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीपीएम से रूबरू थे.वहीं एनआईसी के सभागार में उपायुक्त के साथ डीडीसी मेघा भारद्वाज,सहायक समाहर्ता आशीष अग्रावल,सदर एसडीओ राजेश शाह,सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह,व डॉ अनूप उपस्थित थे.
वैसे लोग जो दूसरा डोज़ नहीं लिये हैं उन्हें चिन्हित कर टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें
उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि बहुत लोग ऐसे हैं जो पहला डोज़ तो ले चुकें हैं लेकिन तय अवधि के बाद उन्होंने दूसरा डोज नहीं लिया है.ऐसे सभी लोगों को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर दूसरा डोज़ देना सुनिश्चित करें.
टीकाकरण सेंटर पर सभी आवश्यक सुविधाएं बहाल करें
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कहा कि टीकाकरण के लिए पंचायत भवन,स्कूल भवन या किसी बड़े स्थल का चुनाव करें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेंटर पर लोगो के बैठने हेतु पर्याप्त कुर्सियां,पेयजल की व्यवस्था एवं ऑब्जरवेशन रूम की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक सीएचसी स्तर पर 2500 टीकाकरण हो,इसका ख्याल रखें।उन्होंने इस आंकड़े में बढ़ोतरी लाने पर बल देने की बात कही।इसके अलावे उन्होंने टीकाकरण एक्सप्रेस का भरपूर इस्तेमाल करने की बात कही.उन्होंने इसके माध्यम से प्रत्येक दिन कम से कम 200 लोगों का टीकाकरण करने पर बल दिया.उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करने की बात कही.उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स का गठन कर उसकी नियमित बैठक करने को कहा.
टीमवर्क से ही सफल होगा टीकाकरण अभियान
उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी बीडीओ से इस अभियान में आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका जेएसएलपीएस की दीदियों का पूरा सहयोग लेने एवं बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि सबकी सहभागिता एवं टीमवर्क से ही यह अभियान सफल हो पायेगा.उपायुक्त ने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को जिले के सभी राशन डीलर के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए राशन कार्ड धारियों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेट करवाने की बात कही.उन्होंने टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका जेएसएलपीएस की दीदियों का सहयोग लेने की बात कही।
Comments
Post a Comment