पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
मेदिनीनगर सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में परिवर्तित होने पर मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नाम तो बड़ा हो गया है। लेकिन यहां की इलाज सुविधा भगवान भरोसे ही रहती है।
इसकी एक बानगी गुरुवार को देखने को मिली। गोली लगने से जख्मी महिला मरीज का 24 घंटे बाद भी ऑपरेशन नहीं किया जा सका। नतीजा गोली नहीं निकल पायी। अंतत: मरीज की गंभीर स्थिति का हवाला देकर रांची रेफर कर दिया गया।
हद तो तब हो गयी, जब रेफर करने के बाद मरीज के परिजनों को ढाई घंटे तक सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मुहैया करायी गयी, अंतत: मरीज के परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में 24 घंटे तक मरीज को रोके रखा गया। अगर सुविधा नहीं थी तो तत्काल रेफर कर देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। गुरुवार दोपहर तक गोली नहीं निकाली गई पूछने पर डॉक्टरों ने कोई जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा दिनभर भटकते रहे।
अंततः दोपहर 2:00 बजे मरीज को रेफर किया गया 2 घंटे तक एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं दी गई बिगड़ने पर 5:00 बजे एंबुलेंस दिया गया महिला के पति संतोष ने कहा कि अस्पताल में ऑपरेशन सुविधा अगर नहीं थी तो बुधवार को ही मरीज को रेफर कर दिया जाता तो अब तक रांची में उसका ऑपरेशन हो गया होता लेकिन मामले को लटकाया रखा गया मरीज की स्थिति जब हंगामा शुरू किया तो 5:00 बजे सरकारी एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई गयी। तब मरीज को रांची ले जा सका। बताते चलें कि बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय से सटे सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के पीपर-बखारी में माइंस विवाद में हुई फायरिंग मैं संतोष साव की पत्नी जयंती देवी के जांघ में गोली लग गयी थी। महिला इसी गांव की रहने वाली है।
लटकाए रखा गया मरीज की स्थिति जब खराब होने लगे तो आनन-फानन में रांची ले जाने के लिए दबाव दिया गया है जिस तरह फेकाफेकी वाली व्यवस्था से उससे यही कहेंगे कि अगर गरीब नहीं होते तो सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए नहीं आते।
इधर टीओपी प्रभारी रेवा शंकर राणा ने बताया कि गोली लगने से जख्मी महिला मरीज के परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिलने पर एमएमसीएच पंहुचे फिर मामले को शांत कराया शाम करें 4:45 बजे एंबुलेंस का प्रबंध होने पर मरीज को रांची रिम्स भेजा गया।
Comments
Post a Comment