पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में जाति आधारित जनगणना और राज्य में जनसंख्या अनुपात में ओबीसी को 52% आरक्षण देने के उपरांत ही नियुक्तियां करने के संबंध में समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।विज्ञापन
मौके पर उपस्थित पांकी जिला परिषद सदस्य भाजपा नेत्री श्रीमती लवली गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार चुनाव में अपने किए गए वादे से मुकर रही है उन्होंने वादा किया था की ओबीसी को 27 परसेंट आरक्षण देंगे। जिस पर आज तक कोई पहल नहीं हुआ श्रीमती गुप्ता ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक धर्म महिला- पुरुष यहां तक कि पशु ,पक्षी की भी गिनती की जाती है तदनानुसार योजनाएं बनाई जाती है लेकिन झारखंड प्रदेश में ओबीसी की 54% आबादी होने के बावजूद भी केवल 14 परसेंट आरक्षण दिया जाता है जो कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। आज के कार्यक्रम में उपायुक्त महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को चिट्ठी प्रेषित की गई है और इस विषय पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया है कि जाति आधारित जनगणना और राज्य में जनसंख्या अनुपात में ओबीसी को 52% आरक्षण देने के उपरांत ही नई नियुक्तियां तय किया जाए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा लगातार इससे संबंधित आंदोलन किया है और सरकार से आरक्षण का मांग किया है वर्तमान विधानसभा सत्र में देश में जातीय जनगणना करने हेतु प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजी जाए तथा राज्य में कोई भी नियुक्ति निकले वह ओ बी सी का आरक्षण 52% बढ़ाने को उपरांत ही किया जाए ।हमारी प्रमुख मांगे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सैलू ने किया व संचालन भिष्म प्रसाद चौरसिया जी ने किया। कार्यक्रम को जय कुमार प्रसाद, छोटे लाल गुप्ता लल्लन प्रजापति ,सोनू गुप्ता जी ने भी संबोधित किया मौके पर अमलेश चौरसिया जी मंजू गुप्ता, रेखा गुप्ता, राहुल प्रजापति कौशल किशोर बच्चन कमल गुप्ता,अनूप गुप्ता आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment