पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
निगम क्षेत्र की जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें महापौर
राज्यपाल को दिए ज्ञापन की प्रति दिखाएं महापौर, फोटो खिंचवा कर मेदिनीनगर को बयान से करती है गुमराह
राह दिखा तो आगे चल की कहावत चरितार्थ करने वाली मेदिनीनगर की मेयर का चेहरा बेनकाब हो गया है। मंत्री मिथलेश ठाकुर ने जनहित में काम करने की सीख दी, तो जनता से टैक्स वसूल कर लूटने वाले हर बात पर हाथ फैलाकर मांगने पर आमदा हो गए हैं। निगम पर हमलावर दीपक तिवारी ने प्रेसवार्ता कर फिर से महापौर पर हमला बोल दिया है। उनकी मानें तो मेदिनीनगर की महापौर अरूणा शंकर से झूठा कोई नहीं है। जो मेदिनीनगर की जनता को हमेशा गुमराह करती है। और लोकलुभावन बयान देकर जनता को ठगती हैं। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने राह दिखाया तो आगे चला कर नाम लुटने के लिए मेयर परेशान नजर आ रही हैं। निगम के विपक्षी बोल दीपक तिवारी ने मेयर के छपवाए गए बयान पर आड़ो हाथ लिया है। जब महामहिम राज्यपाल से मुलाकात में झारखंड के सभी मेयर की उपस्थिति में कुछ और मांगपत्र सौंपा गया है तो वहीं पलामू वासीयों को गुमराह करने के लिए कुछ और ज्ञापन दिए जाने की बात मीडिया के माध्यम से भरमाया गया है। जिसपर कांग्रेसी युवा नेता ने बताया कि सभी मेयर के तस्वीर के साथ सरकार पर हक अधिकार की मांग की खबर रांची के अखबारों में छपी है, मगर पलामू के अखबारों में फोटो काटकर मेदिनीनगर मेयर द्वारा झूठा बयान छपवाया गया है। जिसने भाजपाई मेयर के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। दीपक तिवारी ने राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन की प्रति उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव से लेकर अब तक निगम के महापौर ने यही काम किया है। जिसका प्रमाण है कि तीन वर्षों तक होल्डिंग टैक्स लेने के लिए दबाव बनाया, और अब जनता के सामने सच्चाई सामने आने लगी तो दो वर्षों के होल्डिंग टैक्स माफी की बात करती है। घटते जनसमर्थन से बौखलाई मेयर महोदया ने टैक्स माफी की मांग कर यह मान लिया है नए जुड़े क्षेत्रों का विकास वे नहीं कर पायी हैं। अपने वादों को पूरा करने में महापौर नाकाम रही हैं ये उनके बयान से स्पष्ट हो जाता है। विज्ञापन
दीपक तिवारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे संघर्ष के चलते भरोसा रखें सभी वादे होंगे पूरे की बात करने वाले टैक्स माफी की बात करने लगी है। लेकिन पलामू की जनता ऐसे धोखेबाजों को माफ नहीं करेगी, और उन्हें सबक सिखाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड इंटक के प्रदेश सचिव दीपक तिवारी के साथ दिलीप गुप्ता, कांग्रेस पलामू जिला सचिव सौरभ तिवारी, भुईयां युवा समिति के अध्यक्ष चन्दन भुईयां, आईआरबी वाइस स्टेट कॉर्डिनेटर परवेज अख्तर, राकेश तिवारी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment