पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
कर्मा पर्व मूलतः आदिवासी समुदाय का त्योहार है, ऐसे सभी लोग मनाते हैं। कर्मा त्योहार के दन्तकथा व ज्ञात इतिहास के अनुसार आदिवासी समुदाय जंगल पहाड़ एवं प्रकृति के निकट निवास करते थे और आज भी यह समुदाय का कमोबेश यही स्थिति है। दिशोम,पाहन, बैगा इन समुदायों के मुखिया हैं। आज भी इनके दिशा निर्देश पर आदिवासी समाज चलता है। जल जंगल जमीन अपने अस्तित्व के लड़ाई लगातार यह समुदाय सड़क से सदन तक लड़ रहा है। जंगल उजड़ रहे हैं आदिवासी समुदाय खतरे में है,कर्मा पर्व के जरिये जन गोलबन्दी से अपनी संस्कृति,अपनी स्मिता को बचाने के जुगत करते हैं। प्रकृति से दूर होने का खामियाजा पूरी दुनियाँ भुगत रही है। कर्मा पर्व प्रकृति बचाने का हर मानव के लिए एक संदेश है।विज्ञापन
आज अविनाशदेव सदस्य झारखंड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार ने मेदिनीनगर सदर प्रखंड अन्तर्गत पोलपोल पीढ़िय गांव में आदिवासी परिवार के बीच पारम्परिक वाद्ययंत्र मांदर के थाप पर लोकनृत्य के साथ कर्मा पर्व को सेलिब्रेट किया। अविनाशदेव ने कहा बहन अपने भाई के लम्बी उम्र सुख एवं समृद्धि के लिए कर्मा पर्व करती है ताकि भाई वो हर एक चीज के हिफ़ाजत कर सके जो हमारी स्मिता से जुड़ी है इसलिए आज से अविनाशदेव एक भाई के रूप में आपके साथ कन्धा से कंधा मिला कर आपके लिए कार्य करेगा। समाज राष्ट्र परिवार की मजबूती आप से है,प्रकृति बचेगा तब हम बचेंगे और दुनियाँ बचेगी। इस मौके पर संतोष प्रजापत्ति, राजेन्द्र महतो, कृष्णा प्रजापत्ति, सुनील जी विजय जी नागेंद्र जी अशोक जी अनुज जी नथु उरावं संतोष जी नागेश्वर जी,कामेश्वर जी शिवनारायण जी उमेश जी अरविंद उरावं ने अविनाशदेव को पगड़ी पोशी कर शानदार स्वागत करते हर त्योहार में आने का अग्रिम न्योता दिया जिसे अविनाशदेव ने सहर्ष स्वीकारा।
Comments
Post a Comment