पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पशु अस्पताल में ना दवा है ना डॉक्टर ,कागज पर चल रहा है अस्पताल
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र मे रोगी पशुओं के उपचार के लिए स्थापित किए गए पशु अस्पताल खुद ही लाचार और बीमार है। हुसैनाबाद अनुमंडल में पशुपालन विभाग में रिक्त पदों के कारण पशुधन चिकित्सा सुविधा के अभाव में हजारो पशु काल कलवित हो रहा है। मवेशियों को टीकाकरण भी अबतक नहीं लगा है।दुग्ध उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। पशुपालन विभाग में दर्जनों पद रिक्त है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। कहीं चिकित्सक नहीं हैं, तो कहीं पशु चिकित्सा सहायक नहीं है। और कहीं पशुधन सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं है।ऐसी स्थिति में
मवेशियों का समुचित इलाज संभव नहीं है। वहीं हुसैनाबाद के चरवाहा विद्यालय भवन में संचालित पशु अस्पताल अधिकतर बंद रहता है।पशु अस्पताल में एक प्रभारी डॉक्टर सरोजनी केरकेट्टा पदस्थापित है।लेकिन पशु अस्पताल में यदा कदा की दिखाई पड़ती हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं में मौसमी बीमारियां फैलना स्वाभाविक है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित भी किया जाता है। मगर वस्तुस्थिति यह है कि पिछले कई सालों से क्षेत्र में पशु चिकित्सक सहित कई पद रिक्त है।विज्ञापन
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में पांच पशु चिकित्सक का पद रिक्त है। इसमें एक डीएचओ प्रभार में है। वहीं सहायक का सात पद है,जो सभी रिक्त हैं। अनुबंध पर दो सहायक के भरोसे चिकित्सा व्यवस्था चल रहा है। यहां तक की रात्रि प्रहरी और अनुसेवक का भी पद रिक्त हैं। पशुसहायक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पशु-चिकित्सक नहीं रहने से बीमा योजनाएं भी प्रभावित हो रही है।पशु चिकित्सा अधिकारी नहीं होने के कारण इन बीमा योजनाओं का लाभ पशुपालकों को नहीं मिल पा रहा है। इस योजना के तहत पशुपालकों एवं पशुओं दोनों का ही बीमा किया जाता है। परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा अधिकारी नहीं होने के कारण योजनाओं का संपूर्ण लाभ नहीं मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में भौगोलिक दृष्टिकोण से कृषि बहुल्य क्षेत्र है। क्षेत्र में 4 पशु चिकित्सालय है। जिसमें से मात्र एक पशु चिकित्सालय में ही टीभीओ चिकित्सक लगे हुए हैं,जो प्रभार में है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मिला कर 50 हजार से अधिक पशुधन है।पशु अस्पताल में किसी भी प्रकार की बीमारियों का इलाज नही होने के कारण क्षेत्र के पशु पालक बीमार पशुओं को निजी पशु चिकित्सक के यहां ले जाने को बिवश है।
Comments
Post a Comment