पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
भंडारे के साथ रामचरित मानस विशेष अनुष्ठान संपन्न
वैदिक अनुष्ठान से सुख,शांति की प्राप्ति होती है:-गोपाल पाठक
शहर के महावीर जी भवन परिसर में विश्व शांति हेतु विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी गोपाल पाठक के नेतृत्व में आयोजित विशेष अनुष्ठान में 24 घण्टा रामचरितमानस एकाह पाठ का आयोजन किया गया। यह विशेष अनुष्ठान हरिओम पाठक, मनोज बैद, छोटू पाठक आदि द्वारा पूर्ण किया गया।इस संबंध में पुजारी गोपाल पाठक ने बताया कि क्षेत्र व विश्व शांति के लिये यह अनुष्ठान किया गया।विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वैदिक अनुष्ठान से ही सुख, समृद्धि व शांति की बात सोची जा सकती है। कार्यक्रम की पूर्णाहुति पर भब्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अजित अग्रवाल, नवाह परायण महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल, सूरज कुमार गुप्ता, कामाख्या नारायण सिंह, दिनेश कश्यप, ओमप्रकाश अग्रवाल,पप्पू, कल्लू, दीपक, कशी ,मनीष कुमार, छोटे लाल समेत काफी संख्या में लोग सक्रिय रहे।
Comments
Post a Comment