पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. सुनील तिवारी की गिरफ्तारी राज्य से बाहर दिल्ली-आगरा रोड से हुई है. सुनील तिवारी को गिरफ्तार करने के लिए 3 टीम का गठन किया गया था. आरोपी सुनील तिवारी को पुलिस लेकर रांची आ रही है. अरगोड़ा थाना में सुनील से पूछताछ की जाएगी.विज्ञापन
सुनील तिवारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को दुष्कर्म, छेड़छाड़ और एसटी-एससी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी. एक युवती ने सुनील तिवारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. सुनील तिवारी ने इस मामले को लेकर अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी. जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. वहीं रांची के अरगोड़ा थाने में ही बाल श्रम से जुड़े एक मामले को लेकर भी सुनील तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहे थे.
Comments
Post a Comment